ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच ब्रिक्स बाजार पहुंचीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा, भारतीय हस्तशिल्प की तारीफ की

ब्रिक्स बाजार सदस्य और सहयोगी देशों के कारीगरों, डिजाइनरों और क्रिएटिव उद्यमों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इसके जरिए इन देशों की विविध संस्कृतियों और रचनात्मकता से साक्षात्कार होता है। यह बाजार आने वालों को असल शिल्प, हथकरघा, टेक्सटाइल, कलाकृतियों और कई अन्य उत्पादों को देखने का मौका देता है, जो भाग लेने वाले देशों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते हैं।

नयी दिल्ली ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी जहरा और उनके पति हसन मजीदी ने शनिवार को नयी दिल्ली में ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों की कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती शानदार प्रदर्शनी देखी।

जहरा पेजेश्कियन और हसन मजीदी के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थीं। इस दौरान वो विभिन्न स्टॉल्स पर मौजूद कारीगरों और शिल्पकारों से बात करती नजर आईं। उन्होंने ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के कई पवेलियन देखे, जिनमें भारतीय पवेलियन भी शामिल था। साथ ही, उन्होंने सभी देशों की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखी।

यहां ईरानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले दो स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनमें देश की पारंपरिक कढ़ाई और हस्तशिल्प विरासत को दिखाया गया है। ईरानी स्टॉल्स में से एक बलोची कढ़ाई को प्रदर्शित करता है। इसे नादिया करीमी ने लगाया है। बलोची कढ़ाई, जिसे स्थानीय भाषा में ष्दोचष् (जिसका अर्थ है सिलाई या सुई का काम) कहा जाता है, एक प्राचीन और बारीक हाथ की सिलाई वाली कला है। इसे पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान में फैले बलूचिस्तान क्षेत्र की महिलाएं करती हैं। करीमी पारंपरिक बलोची कढ़ाई तकनीक को आधुनिक डिजाइनों के साथ मिलाती हैं, ताकि सदियों पुरानी इस कला को आधुनिक रूप दिया जा सके। उन्होंने हाल ही में कनाडा में तारन नाम का एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड शुरू किया है, जो ईरानी कला और उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करता है। ईरान का दूसरा स्टॉल आमनेह सेदिघी ने लगाया है, जिसमें रश्ती कढ़ाई और ईरानी सुई के काम के अन्य रूप दिखाए गए हैं। इस कला में पारंपरिक ईरानी सुई का काम और कढ़ाई शामिल है, खासकर रश्ती कढ़ाई (जिसे रश्ती-दूजी भी कहा जाता है) और साथ ही शीशे का काम (जिसे आईनेह-दूजी कहा जाता है)। रश्त के हस्तशिल्प को आधुनिक रोजमर्रा के उत्पादों, जैसे कपड़े, जूते और सैंडल, में बदला गया है, जबकि इस क्षेत्र की पारंपरिक कलात्मक विरासत की खूबियों को भी बनाए रखा गया है।

सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप त्योहारों में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेशव्यापी अभियान तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में घटतौली, पैकेज्ड वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा वसूली और …

0 comments

डिजिटल धोखाधड़ी: ‘बैंक चूके तो करनी होगी पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई’, सुप्रीम कोर्ट ने और क्या-क्या कहा?

डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैंकों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। इस बीच, व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने अब तक 9,400 संदिग्ध खातों को प्रतिबंधित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने …

0 comments

गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, राजधानी में 30 को तीन घंटे 15 मिनट के प्रवास में UP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ में तीन घंटा 15 मिनट का प्रवास है। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यूपी के चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी …

0 comments

8 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; कर्नाटक कैबिनेट ने दी मंजूरी

कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कर्नाटक में किसानों की ओर से बढ़ती लागत के बीच बेहतर रिटर्न की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। किसानों द्वारा लगातार …

0 comments

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए …

0 comments

योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के आकलन पर जोर दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम …

0 comments

UP MLC Winners List: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर कौन जीता-कौन हारा?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई और 27 अक्टूबर से मतगणना शुरू हुई। तीन दिनों की काउंटिंग के बाद गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। 11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से 6 सीटें …

0 comments

यूपी में ‘रिजीम चेंज’ के लिए हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने बदले नियम

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त हो गए हैं। सरकार ने कहा कि हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। योगी सरकार का साफ शब्दों में कहना है कि ‘रिजीम चेंज’ के लिए प्रदेश में किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन में अगर शामिल पाए गए, …

0 comments

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी… सीएम योगी ने बताया 2017 के बाद कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिये प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां …

0 comments

पीईटी परीक्षा: यहां 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, 45 केंद्रों पर दो पालियों में होगा एग्जाम

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के चलते शुक्रवार को लखनऊ में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 45 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button