
नयी दिल्ली । वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनके आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को स्कैम अलर्ट जारी किया है। कार्यालय ने बताया कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका गांधी की एआई से बनी फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोगों से पैसे निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। कार्यालय ने साफ कहा है कि ये सभी वीडियो स्कैम हैं। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही निवेश करें।

ऐसे पोस्ट को रिपोर्ट और ब्लॉक करें। इससे पहले अगस्त महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर भी ऐसा ही फर्जी वीडियो सामने आया था, जिसका सरकार ने खंडन किया था। उस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि 22 हजार रुपए के शुरुआती निवेश पर हर हफ्ते साढ़े पांच लाख रुपए की कमाई होगी। यह एक निवेश योजना का प्रचार था। पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने जांच में पाया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और एआई से तैयार किया गया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया था कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी भी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है। लोगों को ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की अपील की गई थी जो फर्जी योजनाओं का लालच देकर लोगों का पैसा हड़पने की कोशिश करते हैं। आजकल साइबर ठग लोगों का भरोसा जीतने के लिए रोज नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की एआई से आवाज और वीडियो बनाकर लोगों को भरोसे में लिया जा रहा है और लाखों-करोड़ों की ठगी की जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई वीडियो आपको बहुत ज्यादा मुनाफे का लालच दे रहा है, तो सतर्क हो जाएं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें। सरकार या किसी नेता की तरफ से ऐसी कोई योजना आती है तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देखें।
सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप त्योहारों में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेशव्यापी अभियान तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में घटतौली, पैकेज्ड वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा वसूली और …
डिजिटल धोखाधड़ी: ‘बैंक चूके तो करनी होगी पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई’, सुप्रीम कोर्ट ने और क्या-क्या कहा?
डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैंकों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। इस बीच, व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने अब तक 9,400 संदिग्ध खातों को प्रतिबंधित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने …
गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, राजधानी में 30 को तीन घंटे 15 मिनट के प्रवास में UP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ में तीन घंटा 15 मिनट का प्रवास है। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यूपी के चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी …
8 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; कर्नाटक कैबिनेट ने दी मंजूरी
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कर्नाटक में किसानों की ओर से बढ़ती लागत के बीच बेहतर रिटर्न की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। किसानों द्वारा लगातार …
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए …
योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के आकलन पर जोर दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम …
UP MLC Winners List: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर कौन जीता-कौन हारा?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई और 27 अक्टूबर से मतगणना शुरू हुई। तीन दिनों की काउंटिंग के बाद गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। 11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से 6 सीटें …
यूपी में ‘रिजीम चेंज’ के लिए हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने बदले नियम
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त हो गए हैं। सरकार ने कहा कि हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। योगी सरकार का साफ शब्दों में कहना है कि ‘रिजीम चेंज’ के लिए प्रदेश में किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन में अगर शामिल पाए गए, …
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी… सीएम योगी ने बताया 2017 के बाद कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिये प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां …
पीईटी परीक्षा: यहां 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, 45 केंद्रों पर दो पालियों में होगा एग्जाम
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के चलते शुक्रवार को लखनऊ में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 45 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के …




