मेट्रो में सवार होकर SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, Gen-Z से करेंगे संवाद.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने एक्स पर यह जानकारी दी। 13 साल बाद पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करने वाले हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट से यह बातें खुद साझा की।

अब से कुछ ही देर में 13 साल बाद पीएम एक बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कालेज ऑफ कामर्स (एसआरसीसी SRCC) में उसके शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचेंगे।

इस कालेज ने बरसों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, चाहे वह पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन हो, संस्थान को खड़ा करना हो, या फिर बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज में लीडर्स की कई पीढ़ियों को तैयार करना हो।

प्रो. योगेश ने पीएम की कार्यशैली को सराहा

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. योगेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली और युवाओं के प्रति उनकी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को जिया है और देश की चुनौतियों को करीब से समझा है।

PM Interaction with Gen-Z: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में SRCC की भूमिका अहम

कार्यक्म को संबोधित करते हुए प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एसआरसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कॉलेज ने अपने सौ वर्षों के सफर में कई सफल व्यक्तित्व और उपलब्धियां देश को दी हैं। एसआरसीसी में सफलता की अनेक कहानियां मौजूद हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।

पीएम ने कॉलेज की पुस्तक का किया विमोचन

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की एक शताब्दी पुस्तक का भी विमोचन किया है। 

मेट्रो में सवार डीयू के लिए निकले पीएम मोदी

डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में बच्चों से बात की।MODI METRO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button