
चंडीगढ़ । पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित नहीं किए जाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की बेंच ने इस मामले में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से भी इस संबंध में जानकारी मांगी है, जबकि गृह मंत्रालय को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब के कुछ इलाकों के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता। उनके अनुसार, गांवों के स्कूलों में न तो ध्वजारोहण किया जाता है और न ही राष्ट्रगान कराया जाता है।

एनएचआरसी सदस्य ने संविधान के अनुच्छेद 51 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें नागरिकों के संवैधानिक कर्तव्यों का प्रावधान है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ध्वज संहिता में स्कूलों में ध्वजारोहण की व्यवस्था है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से भी समय-समय पर स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। कानूनगो ने कहा कि सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस आयोजन से वंचित करना पंजाब सरकार की नाकामी है। उन्होंने इस मामले में बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे ‘सरकारी देशद्रोह’ तक करार दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताना तथा राष्ट्रीय पर्वों के महत्व से परिचित कराना आवश्यक है। ऐसे में किसी क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के आयोजन से अलग रखना गंभीर चिंता का विषय है। एनएचआरसी सदस्य के मुताबिक आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर मामले में विस्तृत रिपोर्ट और कार्रवाई की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को भी नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई है। गृह मंत्रालय को भी मामले से अवगत कराया गया है। अब पंजाब सरकार की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि सीमावर्ती सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित न किए जाने के पीछे क्या कारण रहे और इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इस आयोजन …
लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को संबोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य …
लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …
यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …
पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …
लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …
लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …
राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …
AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …
मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी
उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …




