IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर 14 अगस्त तक फैसला टला

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अदालत को लालू परिवार पर आरोप तय करने के संबंध में फैसला देना था। हालांकि, इसे 14 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। इससे पहले, 16 जून को अदालत ने मामले में 31 जुलाई तक के लिए आरोप तय करने पर टाल दिया था।

इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव सहित कई अन्य लोग आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब आईआरसीटीसी के होटलों के संचालन के लिए दिए गए ठेकों में अनियमितताएं की गईं। जांच एजेंसी ने दावा किया कि होटलों के रखरखाव का ठेका तय नियमों और प्रक्रिया का पालन किए बिना राजद प्रमुख के करीबी सहयोगियों से जुड़ी एक निजी कंपनी को दिया गया था। अभियोजन पक्ष का यह भी आरोप है कि इन ठेकों के बदले में लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके सहयोगियों से जुड़ी एक बेनामी कंपनी के माध्यम से करीब तीन एकड़ कीमती जमीन हासिल की गई। हालांकि, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने लगातार इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि आईआरसीटीसी होटलों के लिए टेंडर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दिए गए थे। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में भी लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें उसी कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

बसपा मुखिया मायावती ने जताया योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार, भदोही अब फिर संत रविदास नगर.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के दौरे पर जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा की। उनके इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम की जमकर प्रशंसा की है। बसपा …

0 comments

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के बदले नियम, देर हुई तो काटने होंगे कोर्ट के चक्कर.

 मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते संसद का गतिरोध जारी है। लोकसभा में शुक्रवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2026 बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित करा लिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, चढ़ावा चोरी एवं अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरता रहा। इसी कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका …

0 comments

ग्रेटर नोएडा में 2026 में सजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य मंच, 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल.

उत्तर प्रदेश को वैश्विक विनिर्माण, व्यापार और निर्यात के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ (UPITS) का चौथा संस्करण आगामी 25 से 29 सितम्बर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया …

0 comments

2027 चुनाव को लेकर सीएम योगी ने झोंकी ताकत, दो महीनों में 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा.

 वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनावी माहौल में बढ़त बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले दो महीनों में वह 18 मंडलों की …

0 comments

खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को रोका गया

श्रीनगर खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत के काम के कारण बालटाल रास्ते से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। बृहस्पतिवार रात बालटाल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे एक स्थान पर …

0 comments

IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर 14 अगस्त तक फैसला टला

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अदालत को लालू परिवार पर …

0 comments

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे..!

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल में तब्दील नहीं होगा और न ही वे भविष्य में कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन करेंगे। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई …

0 comments

पुजारी की ड्रेस में पहुंचे पप्पू यादव तो भड़के ओम बिरला, बोले, आप संसद की मर्यादा और पवित्रता खत्म कर रहे हैं

नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को भेष बदलकर संसद में आने वाले कुछ सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने यह चेतावनी उस वक्त दी जब निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव राम मंदिर से चढ़ावे की कथित …

0 comments

संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ाया चढ़ावा

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और सांकेतिक रूप से चंदा जुटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस …

0 comments

उमर खालिद की जमानत पर फैसला फिलहाल टला, हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

नयी दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों से जुड़े मामले के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए दिल्ली पुलिस को दो सप्ताह के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button