6 लोगों ने 3 दिन तक लगातार किया नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप

मथुरा: मथुरा थाना हाईवे में बरामद कर गैंगरेप पीड़िता को लाया गया। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि गैंग रेप करने वाले विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और आज थाना हाईवे में पीड़िता 161 का बयान दर्ज करा रही है।

पीड़िता 15 नवम्बर को बाहर घर का सामान लेने गई थी तभी रास्ते में से कुछ युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया और 3 दिन तक लगातार उसके साथ दुराचार करते रहे। किसी तरह युवती ने उनसे मुक्त होकर अपनी मां को फोन किया और थाना हाइवे अपने परिजनों के साथ पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

उम्मीद की जाती है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश निर्देशों का पालन करने में क्षेत्रीय पुलिस कहीं भी पीछे नहीं रहेगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा और जो भी दोषी हैं उनको सलाखों के पीछे भेज कर पुलिस अपना दायित्व पूरा करेगी।

उप निरीक्षक मोहित और सिपाही रिंकू पर आरोप

पीड़िता के पिता ने बताया कि 2 आरोपियों को पकड़ कर भी लाए थे उनके साथ एक होटल में मीटिंग हुई। उनको लेनदेन कर छोड़ दिया गया और उल्टा मेरी बेटी को हड़काने लगे और उल्टे सीधे आरोप लगाने लगे। मुझे फटकार कर भगा दिया गया। पीड़िता के पिता का कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं किसी भी हद तक न्याय पाने के लिए जा सकता हूं।

रिपोर्ट: शुभम चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button