नियमितीकरण नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र का घेराव करेंगे PUNBUS कर्मी, पंजाब सरकार को दी चेतावनी

प्रेसवार्ता के दौरान यूनियन नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि श्महाराजाश् कंपनी की बसें सरकार के एक मंत्री से जुड़ी हैं, इसलिए उन्हें संरक्षण मिल रहा है। हालांकि, इस आरोप के समर्थन में यूनियन ने कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।

चंडीगढ़ । पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर समायोजित नहीं किया गया तो यूनियन आगामी विधानसभा सत्र का घेराव करेगी। यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह और सचिव लखविंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट का फैसला भी आ चुका है। इसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि वे हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह व सचिव लखविंदर सिंह ने पंजाब रोडवेज और पनबस के बेड़े की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बसें स्पेयर पार्ट्स, बैटरियों और बेहतर टायरों के अभाव में चल रही हैं। कई बसों को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में निजी बसों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों से निजी बसें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं, जबकि इसकी शिकायत कई बार परिवहन मंत्री से की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे निजी बस ऑपरेटरों को लाभ पहुंच रहा है।सरकार या संबंधित पक्ष की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूनियन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विधानसभा सत्र के दौरान बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

INDIA गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव

नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चैराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार …

0 comments

सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …

0 comments

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …

0 comments

खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश किया ‘जन महाभियोग’, बोले- CEC को हटाया जाए.!

नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस …

0 comments

पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई, UP में सभी ERO कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) …

0 comments

उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …

0 comments

आंध्र प्रदेशः स्कूल की क्लास में आरी लेकर घुसा हमलावर, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला..!

अनंनपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हिंसक वारदात से हड़कंप मच गया। राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक हमलावर पेड़ काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुस गया और वहां पढ़ रही एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा …

0 comments

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री …

0 comments

लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदी के समर्थन में आए जाकिर नाइक, पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक हो रही आलोचना

नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी …

0 comments

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

नयी दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर अपने नए सफर की शुरुआत की जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ इस खबर के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button