चीन को बड़ा झटका! अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध

एफसीसी के अध्यक्ष ब्रेंडन कैर ने एक बयान में कहा कि यह कदम अमेरिका की महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करनेश्श् के उद्देश्य से उठाया गया है। अमेरिका पहले भी चीनी तकनीक को सीमित करने के लिए कई कदम उठा चुका है।

वाशिंगटन । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी संघीय संचार आयोग के इस फैसले को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिका ने तर्क दिया है कि ऐसे रोबोट राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इस फैसले से दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि अत्याधुनिक तकनीक की दौड़ तेज हो रही है। चीन अमेरिका और अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में काफी अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट बनाता है। विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट की हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ह्यूमनॉइड रोबोट एक ऐसा कृत्रिम यंत्र या रोबोट है, जिसकी शारीरिक संरचना और रूप-रंग बिल्कुल मनुष्यों जैसे होते हैं।

इनमें आमतौर पर एक सिर, धड़, दो हाथ और दो पैर होते हैं। ये मानवनुमा रोबोट सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मनुष्यों की तरह चल-फिर सकते हैं और काम कर सकते हैं। एफसीसी के प्रतिबंध में नए ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात के साथ-साथ चार पैरों वाले रोबोट (जिन्हें आमतौर पर रोबोटिक डॉग कहा जाता है) और विदेशों में निर्मित पावर इनवर्टर भी शामिल हैं। एफसीसी ने कहा कि विदेशी देशों में निर्मित ये उन्नत रोबोट अमेरिका की आपूर्ति श्रृंखला में कमजोरियां पैदा कर सकते हैं और इनके कारण साइबर सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। इनमें चीन निर्मित ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावा अमेरिका चीनी ओपन-सोर्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडलों पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जबकि चीन की एआई तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। चीन ने अपनी तकनीकी प्रगति का बचाव करते हुए कहा है कि यह दुनिया के लिए अवसर है, खतरा नहीं। अमेरिका समेत कई देश इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि चीन की बढ़ती औद्योगिक क्षमता उनकी अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी “समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार”

विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …

0 comments

UP NEET UG-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मेडिकल शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी: खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी !!

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- किसी के माता-पिता ने खाकी पहनने का सपना देखा था तो कोई वर्षों से खुद इस दिन का इंतजार कर रहा था। रविवार को नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो नवचयनित अभ्यर्थियों की खुशी छलक पड़ी। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती में न सिफारिश की जरूरत पड़ी और न किसी तरह का …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज उ.प्र. पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर …

0 comments

उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो सीजन-4 में दिखेगा पूरे उत्तर प्रदेश के स्वाद का संगम

विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने दिखाई देगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया जाएगा। …

0 comments

लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत

लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को …

0 comments

हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को राहत, TMC के बैंक खातों का संचालन जारी रहेगा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी …

0 comments

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!

मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा …

0 comments

यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है, जमुई में छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर चिंता जताई और कहा कि यह बहुत बैचेन करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता …

0 comments

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में बड़ा मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्दय 29 सितंबर को फिर सुनवाई

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची मामले में दिल्ली की अदालत ने सोमवार को अहम आदेश दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने उस पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button