
बस कुछ ही दिन बाकी हैं 19 जून के वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए, और कॉकटेल 2 का बज तो पहले से ही आसमान छू रहा है। ट्रेलर ने धमाका किया है और गाने भी पब्लिक के दिल पे सीधे हिट हो चुके हैं। अब मेकर्स पूरे जोश में हैं एक ग्रैंड दिल्ली प्रीमियर के लिए, जो इस साल कैपिटल के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक होने वाला है। इंडस्ट्री के अंदर की खबर यह है कि फिल्म के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना इस प्रीमियर में अपनी प्रेजेंस से ग्लैम कोशेंट बढ़ाएंगे। उनके साथ होंगे डायरेक्टर होमी अदजानिया और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी। यह बड़ा इवेंट 18 जून को प्लान है, यानी फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले। और क्योंकि फिल्म का म्यूजिक पहले से हिट है,

तो काफी सिंगर्स और कंपोजर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं। दिल्ली में प्रीमियर रखना मैडॉक फिल्म्स और दिनेश विजन के लिए खास रखने वाला है। जैसे लव आज कल के टाइम पे यादगार सेलिब्रेशन हुआ था, वैसे ही इस बार भी मेकर्स कैपिटल में एक और बड़ा सेलिब्रेशन करने वाले हैं अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए। पिछले कुछ हफ्तों में कॉकटेल 2 का क्रेज और भी तेज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सालों के सबसे मजबूत ग्लोबल लॉन्च में से एक बन चुका है, ल्वनज्नइम मूवी ट्रेलर चार्ट पर कई इंटरनेशनल मार्केट में टॉप पर है और इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में भी सॉलिड बज क्रिएट कर रहा है। लव, दोस्ती और थोड़ी सी उलझी हुई रिश्तों का यह मॉडर्न तड़का, कॉकटेल 2 एक फ्रेश कहानी के साथ इमोशंस के उतार-चढ़ाव को एक्सप्लोर करता है। म्यूजिक, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का फुल-ऑन मिक्स लेकर यह फिल्म ऑडियंस को एक यंग, घ्घ्मजेदार और एंटरटेनिंग बड़े पर्दे का एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स की यह प्रेजेंटेशन, दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में बनी है। फिल्म लिखी है तरुण जैन और लव रंजन ने, और डायरेक्शन दिया है होमी अदजानिया ने। कॉकटेल 2 19 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




