
नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित रियलिटी शो स्वबा न्चचरू सच या सजा का पहला वीडियो रिलीज कर दिया है। जैसे ही यह छोटा सा टीजर सामने आया, वैसे ही दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इस झलक ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है और लोग शो के कॉन्सेप्ट को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। जारी किए गए वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आ रहे हैं। दोनों की मौजूदगी ने शो को लेकर रहस्य और भी गहरा कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि शो में उनका क्या रोल होगा, लेकिन उनकी एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख को जेल सेल्स के भीतर घूमते हुए दिखाया गया है, जिससे शो के कॉन्सेप्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ‘स्वबा न्चच’ का यह नया संस्करण पहले से ही रहस्यमयी माहौल बनाए हुए है, और यह टीजर उसी सस्पेंस को और गहरा करता है।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, शो को लेकर लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। दर्शक लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस बार लॉक अप सच या सजा में क्या नया देखने को मिलेगा और फराह-रितेश की मौजूदगी कहानी को किस दिशा में ले जाएगी।
नेटफ्लिक्स का यह नया रियलिटी शो लॉक अप सच या सजा’ 27 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। शो के रिलीज से पहले ही इसका पहला लुक काफी चर्चा बटोर चुका है, और अब दर्शक इसके पूरे एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




