एक को बचाने के चक्कर में तीन सहेलियों ने भी गंवाई जान

यूपी के बहराइच में तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई. बच्चियां तालाब में लगे फल को तोड़ने गई थीं. इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही मृतक बच्चियों के परिवार में मातम पसर गया

जानकारी के मुताबिक, जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीजोर गांव में आज सुबह करीब 10 बजे कालीन खान की बेटी महक (14) तालाब में लगे बेली के फल को तोड़ने गई थी. तभी वह डूबने लगी. उसे बचाने के लिए पास में ही मौजूद उसकी अन्य सहेलियां सामिया (10), साइबा (10) और सरिकुल खातून (13) भी तालाब के भीतर चली… गईं. लेकिन उनमें से कोई भी गहरे तालाब से बाहर नहीं आ सकी. 

तालाब में डूबने से चारों बच्चियों की मौत हो गई. इस दौरान मौके पर खड़ी एक अन्य लड़की ने उन्… उन्हें तालाब में डूबता देख शोर मचाया. जिसपर ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने एक बच्ची को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल लिया और उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, उसने अस्पताल में दम तोड दिया. चारों मृतक बच्चियां अलग-अलग घर से थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button