MP के CM मोहन यादव बोले, योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया

संभल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ऐसी पार्टी है जिसने एक यादव को शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री बनाया, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) में परिवार के लोगों के अलावा आज तक किसी और को मौका नहीं मिला।

पहले पाकिस्तान की सीमा में आतंकवादी हमारी सेना का सिर काट कर ले जाते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने उनके घर में घुसकर सभी को ठिकाने लगाने का काम किया है। यादव ने कहा, ‘‘यह सौभाग्य की बात है कि उनके पूर्वज आजमगढ़ जिले से गए थे। आज वह अपने लोगों के बीच जाकर आनंदित हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर वह करके दिखा दिया जो किसी ने आज तक नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, मध्य प्रदेश में भगवान महाकाल मुस्कुरा रहे हैं। यह सब मोदी जी और योगी जी की वजह से ही संभव हुआ है। योगी आदित्यनाथ की वजह से कैला देवी धाम का विकास हो गया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आगामी सात मई को संभल में मतदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button