महोबा: इन्द्रकांत मामले में फरार तत्कालीन थानाध्यक्ष हुआ गिरफ्तार

थना महोबकंठ, महोबा

महोबा। वहीद अहमद: महोबा जिले बहुचर्चित क्रेशर एवं विस्फोटक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी मामले में फरार चल रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई को महोबा जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया मामले के अन्य अभियुक्त निलंबित एसपी सहित एक अन्य पुलिसकर्मी अभी भी फरार चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि देशभर मे हलचल मचा देने बाले क्रेशर एवं विस्फोटक कारोबारी मृतक इन्द्रकांत त्रिपाठी मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला को आज महोबा जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम ने नाटकीय ढंग से महोबकंठ थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले में निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार,और कांस्टेबल अरुण कुमार यादव अब भी फरार चल रहे हैं।

मृतक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी

आपको बता दें की क्रेशर एवं विस्फोटक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला,पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगा। तत्कालीन एसपी और तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई एवं कारोबारी ब्रह्मदत्त तिवारी, सुरेश सोनी पर अपनी हत्या करवाने की साजिश करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल करने के अगले दिन ही कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी कबरई थानाक्षेत्र के झाँसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गोली लगी अवस्था मे पाए गए थे। जिनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अरुण कुमार श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक महोबा)

परिजनों की तहरीर के आधार पर 13/09/2020 को कबरई थाने में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला कारोबारी ब्रह्मदत्त तिवारी, सुरेश सोनी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो बाद में हत्या में तब्दील हो गया था। शासन द्वारा गठित एसआईटी की जांच में मृतक कारोबारी की मौत को हत्या नही बल्कि आत्महत्या करार दिया गया था।

दर्ज मुकदमा भी हत्या से आत्महत्या को प्रेरित करने में तब्दील हो गया था मामले में आरोपी बनाये गए निलंबित एसपी सहित सभी आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ तक को लगाया गया था लेकिन किसी भी टीम को कोई सफलता नही मिली आज महोबा जिले की स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने नाटकीय ढंग तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

अरुण कुमार श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक महोबा)- ने बताया की कबरई के इन्द्रकांत त्रिपाठी के मामले में जो अभियोग पंजीकृत हुआ था। उसमे काफी लंबे समय से फरार व वंचित चल रहे पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को आज हमारी स्वाट व सर्विलांस टीम ने महोबकंठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button