नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टेस्ट की कीमत पर केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट में कोविड-19 की जांच के लिए पूरे देश में एक समान कीमत करने को लेकर याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

शीर्ष अदालत ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

वकील अजय अग्रवाल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पूरे देश में कोरोना के लिए होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीमत अलग-अलग है। पूरे देश में इस जांच की कीमत को 400 रुपये किया जाए।

इससे कोरोना के टेस्ट में इजाफा होगा और लोगों को लाभ मिलेगा।  सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सूचीबद्ध कर लिया है और इस पर दो सप्ताह बाद सुनवाई की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button