Brahmastra की सक्सेस के बाद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे Ranbir Kapoor | BOLLYWOOD NEWS

इस समय हर कोई उत्सव के रंग में रंगा हुआ है शारदीय नवरात्रि की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी मां दुर्गा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं लगातार सेलेब्स की दुर्गा पंडाल से वीडियो और फोटोज सामने आ रही है। वहीं अब ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद दुर्गाष्टमी को रणबीर कपूर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रणबीर कपूर अपनी ब्रह्मास्त्र टीम के साथ मुंबई स्थित एक मां दुर्गा के पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान अभिनेता सफेद रंग के कुर्ते और पायजामा के साथ नीले रंग की मोदी जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस ट्रेडिशनल लुक में रणबीर काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर पूजा पंडाल में एंट्री करते दिख रहे हैं। रणबीर आते ही सबसे पहले दुर्गा मां की मूर्ति के आगे झुककर उनका आशीर्वाद लेते हैं। उसके बाद वो वहां मौजूद लोगों से लगे मिलते है और अपने चाहने वालों से हाथ भी मिलाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग काफी शोर मचाने लगते है जिन्हें देखकर फिर रणबीर कपूर हाथ हिलाते हैं।वैसे रणबीर कपूर के अलावा ब्रह्मास्त्र में विलेन बनी मौनी रॉय और फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे। यह सभी लोग इस वक्त अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। मौनी दुर्गा पंडाल में साड़ी पहनकर पहुंची थी जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थी। रणबीर कपूर ने पंडाल में अयान की कजिन बहनें और अभिनेत्रियां रानी मुखर्जी और काजोल से भी मुलाकात की। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के बाद फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा निर्देशक लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में भी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button