लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

गौरी कला मंडपम ग्रुप की ओर से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई। वाराणसी की कुमकुम रस्तोगी ने माता सीता, ऋत्विक सिंह ने भगवान राम और आयुष साहू ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। करीब 16 कलाकारों की टीम ने इस प्रस्तुति को तैयार किया था।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी भव्यता, गरिमा और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच जब आसमान से पुष्प वर्षा हुई तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। पूरा परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता के संदेश से गूंज उठा।

  कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:15 बजे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। भारतखण्डे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद 32वीं वाहिनी पीएसी, 35वीं वाहिनी पीएसी और मिलिट्री बैंड ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। तिरंगे गुब्बारों को मुख्यमंत्री ने जब आसमान में छोड़ा तो माहौल भारत माता के जयघोष और उत्साह से भर उठा। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्कृति विभाग की ओर से ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ की भावना को केंद्र में रखते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के कलाकारों ने अपनी-अपनी लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘छठी मैया’ के लोकगीतों से लेकर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों तक कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर उतार दिया। कुमकुम रस्तोगी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद शुभ और गौरवपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए इतने बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने से बड़ा अवसर नहीं हो सकता। टीम ने करीब पांच दिनों तक संगीत नाट्य अकादमी में लगातार तैयारी की थी।

        भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक एवं लोकनृत्य टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। टीम में 20 प्रतिभागियों ने कथक और छह प्रतिभागियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कथक के अंतर्गत तराना प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए करीब पांच दिनों से अभ्यास चल रहा था। भारतखण्डे की टीम को हर वर्ष इस तरह के राष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुति देने का अवसर मिलता है। वहीं मथुरा-वृंदावन से आए रवि शंकर ने शंख वादन की प्रस्तुति देकर वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से रिहर्सल चल रही थी और स्वतंत्रता दिवस के इस बड़े मंच पर प्रस्तुति देकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

                छत्तीसगढ़ से आए 19 कलाकारों के दल ने बस्तर की प्रसिद्ध पारंपरिक लोक कला ‘रेला पाटा’ की प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्व कर रहे कुलभूषण चंद्राकर ने बताया कि उनकी टीम करीब एक सप्ताह से प्रस्तुति की तैयारी कर रही थी। अलग-अलग राज्यों के कलाकारों के साथ मिलकर करीब 15 मिनट की प्रस्तुति में रेला पाटा को शामिल किया गया। कुलभूषण ने कहा कि लखनऊ आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी  का धन्यवाद करते हुए कहा कि बस्तर में अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती को माता कौशल्या का मायका कहा जाता है और आज उन्हें भगवान राम की धरती उत्तर प्रदेश में आकर प्रस्तुति देने का अवसर मिला है। अरुणाचल प्रदेश से आई नीलम ने बताया कि उनकी टीम ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति दी और सभी कलाकारों के लिए यह बेहद खुशी एवं गर्व का अवसर रहा है। वहीं महाराष्ट्र से आए बाहुबली राजमान ने बताया कि उनकी 22 सदस्यीय टीम ने करीब एक सप्ताह तक तैयारी की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों के साथ एक मंच पर प्रस्तुति देना बेहद सुंदर अनुभव रहा है। समारोह के दौरान आसमान से हुई पुष्प वर्षा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे गुब्बारों को हवा में उड़ाया। इस दृश्य ने वहां मौजूद बच्चों और आम लोगों में खासा उत्साह पैदा किया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और हाथों में तिरंगा पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आया।

योगी नेतृत्व में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन  के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है। केंद्र सरकार …

0 comments

संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?

संसद में जिस सत्र में बिल पेश किया जाता है, उसी सत्र में उसे पास कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा में अब तक पेश किए गए 64 में से 34 यानी 53 फीसदी बिल दोनों सदनों से उसी सत्र में पारित हो चुके …

0 comments

भाजपा की नई टीम से मिले पीएम मोदी, पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साहिल लोचव के कथित पैलेट गन चोट मामले में एफआईआर दर्ज होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज हो गई है, लेकिन जिस तरह यह हुआ, उसे भी देखना चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

0 comments

‘पवन पोर्टल’ से होगी प्रदूषण नियंत्रण की लाइव निगरानी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेगा कारण बताओ नोटिस

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। अभी हाल ही में मुख्य सचिव ने पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वायु …

0 comments

सीएम आवास योजना: यूपी में पक्के मकान के लाभार्थियों का पंजीकरण जारी, आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए …

0 comments

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को योगी सरकार देगी पैसा, 50 करोड़ रुपये स्वीकृत.

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए तय मद से खर्च …

0 comments

यूपी में स्मार्ट मीटर में नहीं मिली खामियां, पावर कॉर्पोरेशन ने सौंपी शासन को रिपोर्ट.

 बिजली उपभोक्ता भले ही स्मार्ट मीटर के तेज चलने से लेकर लोड जंप करने की लगातार शिकायतें करते रहे हैं लेकिन तकनीकी जांच में मीटर में ऐसी खामियां नहीं मिली हैं। स्मार्ट मीटर की तकनीकी गुणवता की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा लगभग चार माह बाद दी गई रिपोर्ट को पावर कॉर्पोरेशन …

0 comments

यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से अधिक स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई.

 प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की उपलब्धता और भंडारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कारोबारी 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करे। उन्होंने कहा कि एक …

0 comments

स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा.

जयपुर के बगरू क्षेत्र में स्कूल की जांच करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, शर्ट फाड़ दी और मोबाइल तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि टीम के वाहनों के शीशे भी तोड़े …

0 comments

‘ये न्याय का पहला कदम’: पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी, धरने के बाद पुलिस ने मानी मांग

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट लगने से घायल हुए साहिल लोचव के मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद मार्ग थाने में करीब आठ घंटे तक बैठना पड़ा। एफआईआर दर्ज होने के बाद …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button