भूमि विवाद को ले जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निपटारा

लौरिया: लौरिया थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।

सीओ संजय कुमार सिन्हा व जमादार भुपेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों की समस्या को बारी-बारी से सुना।

सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1 आवेदन का आपसी समझौता के आधार पर ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। जबकि और मामले की सुनवाई अगली तिथि निर्धारित की गई।

वही थाना परिसर में जनता दरबार लगाए जाने के संबंध में सीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा की एक माह में तीन जनता दरबार लौरिया थाना परिसर में लगेगा तथा दो जनता दरबार साठी थाना परिसर में लगेगा। माह के पहला शनिवार, तीसरा और पाचवा शनिवार लौरिया थाना परिसर में तथा माह के दुसरा और चौथा शनिवार को साठी थाना परिसर में लगेगा। अगर किसी माह में चार शनिवार होगा तो दोनों थाने में दो दो शनिवार ही जनता दरबार लगा कर जमीनी विवाद का निपटारा किया जाएगा।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button