खेत में लगे बिजली के तार के चपेट मे आने से एक महिला की मौत

नौतन: जगदीशपुर थाना के बरदाहा पंचायत के वार्ड नम्बर सात घोटा टोला मे बैगन के खेत में लगे बिजली की तार के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला हेवन्ति देवी की शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर मौत हो गई।

खबर सुनते ही पुरे गाव सहित परिवार में मातमी सन्नाटा  छा गया। ग्रामीणों ने इसकी सुचना स्थानीय थाने को दी। सुचना पर पहुची जगदिशपुर थाना ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन परिजनो ने उचित मुआवजे की माग पर डटे रहे।

मृतक के पति चन्द्रीका सहनी ने बताया कि बन्हौरा नया टोला निवासी प्रभु महतो द्वारा अपने बैगन के खेत में फसल सुरक्षा के लिए नंगा तार चारो तरफ लगाया गया हैं। सुबह खेत में काम करने गई मृतक चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कहा कि पोल से महज तीन सौ मिटर की दुरी पर चोरी से तार प्रभु महतो द्वारा लगाया गया है। विदित हो कि मृतक महिला अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा आपसी सहमति से मामला का निपटारा किया जा रहा है। वही जगदीशपुर थाना प्रभारी राम विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। अभी तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button