रामगढ़वा थानाध्यक्ष और समाजिक कार्यकर्ता सुजीत रमन ने किया मास्क का वितरण

मोतिहारी: रामगढ़वा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत रमन अपने टीम के साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के बीच मास्क वितरण कर कोविड-19 से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया।

सुजीत रमन ने कहा कि सरकार और प्रशासन कोरोना महामारी जैसे भयंकर संक्रमण से बचाव के लिए अपने  स्तर से काम कर रही है। लेकिन साथ ही हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य बनता है हम भी समाज को जागरूक करें जिसके लिए आज अपने रामगढ़वा क्षेत्र के पूरी टीम के साथ मास्क वितरण किया गया।

वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें। थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट वाले चालकों को सख्त निर्देश देते हुए हेलमेट पहनने के लिए आग्रह किया।

सुजीत रमन ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए रामगढ़वा थाना अध्यक्ष एवं पूरे पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही सभी सामाजिक मित्रों एवं युवा साथियों से अपील करूंगा। प्रशासन का बढ़-चढ़कर मदद करें हम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें।

मौके पर मौजूद रहे मुन्ना सिंह, जियाउल हक, अरुण कुमार पंडित, सिवेरेंद्र मिश्रा एवं अन्य युवा मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button