छापेमारी में 100 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद 5 लोग गिरफ्तार

बगहा: बगहा नगर थाना क्षेत्र के जीतपुर मेहुड़ा गाँव मे शराब बनाने वालों के भठ्ठी से दो हजार लीटर मावा विनष्ट किया गया और साथ ही एक सौ लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।

बगहा थाना द्वारा छापामारी करके अवैध शराब के साथ पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बगहा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि कई जगहों पर पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है साथ ही मधनिषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मौके पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार, सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव और उनकी टीम के द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस द्वारा लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जिससे शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसा जा सके।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button