जमुई राज्यसभा सांसद के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन

जमुई: जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार 26 नवम्बर को राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह व महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी के संयुक्त तत्वावधान में दिवंगत आत्मा को शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया और उनके तैलीय चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।

जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने बताया कि अहमद पटेल पार्टी के ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

इस श्रद्धान्जलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह वार्ड कमिश्नर देवी, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गौतम, श्रीनिवास सिंह, सफाउत अंसारी, बांका जिला के कांग्रेस नेता गिरीश पासवान, किसान नेता धीरेन्द्र सिंह, नितेश्वर आजाद, बिशुन राम, जमुई प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, सज्जन सिंह, प्रकाश पासवान, रामदेव राय, ब्रह्मदेव पासवान, कैलाश रविदास एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट: विजय कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button