बदायूँ: प्रदेश में धान खरीद में लापरवाही एवं क्रय केंद्रों पर संचालकों द्वारा मनमानी विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश में धान खरीद में लापरवाही एवं क्रय केंद्रों पर संचालकों द्वारा मनमानी और किसानों को परेशान किये जाने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बदायूँ। संदीप गुप्ता: किसान कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में धान खरीद में समस्या व क्रय केंद्रों पर संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है।

किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था होने के बावजूद आढ़तियों और बाड़ा वालो का धान पहले खरीदा जा रहा है जो रोका जाए। पहले किसानो का धान खरीदा जाए। बाद में किसी और से धान खरीदा जाए।

किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव सिंह राठौर ने कहा किसानों को 10 से 15 का टोकन दिया जाता है जिस से किसान का धान सूख रहा है किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्य शेखर ने कहा कि किसानों से क्रय केंद्रों पर कटौती की जा रही जो ग़लत है। किसी भी तरह की कटौती समाप्त की जाए। इस अवसर पर शफी अहमद, प्रवेश शंखधार, सरताज, बाबू, लाल मियां, बख्तियार, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button