नाव डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजन मे छाया मातम

बेतिया: बैरिया, उतर प्रदेश-बिहार सीमा स्थित तरया सुजान थाना क्षेत्र के बिरवट गंडक नदी के घाट पर नाव पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जिसमे मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम चम्पारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सुर्यपुर पंचायत अन्तर्गत सिगही गांव निवासी, अजीज मिया 50 वर्षीय के रुप मे की गयी है।

जानकारी देते हुए पंचायत के सरपंच विनोद पटेल, पुर्व मुखिया इस्लाम गद्दी ने बताया कि मृत व्यक्ति दो दिन पहले अपने रिसतेदारी तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव मे गये थे। घर लौटने के क्रम मे नाव डुबने से मौत हो गई।

मौके पर पहुचे श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत परिक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button