जमीनी विवाद में हुए मारपीट में एक को लगी गोली और आठ हुए घायल

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के थावे थाना अन्तर्गत जगदीशपुर गांव में जमीनी बिबाद में हुए मारपीट में धारदार हथियार एवं गोलीबारी में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सूरत राम एवं अलगु राम के घर की जमीन पर उसी गांव के अमर सिंह एवं रामेश्वर सिंह आदि से विवाद चल रहा था। इसी बीच आज सुबह दोनों पक्षों में पंचायती को लेकर कहा सुनी हुई।

एक पक्ष जहा जमीन को अपना बता किसी भी पंचायती को मनाने से इंकार कर रहे थे तो दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर पंचायती करने की बात कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष से कहासुनी हुई तथा एक पक्ष जिसमें अमर सिंह, रमेशर सिंह इत्यादि हैं, के लोगों ने हमला बोल दिया जिससे सूरत राम अलगू राम एवं चंदा देवी आशा देवी सहित आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए।

वहीं घायल चंदा देवी ने बताया कि कई लोग हथियारों के साथ आए थे तथा अनगिनत फायरिंग कर रहे थे। उनकी हत्या की नियत से उन्हें गोलीमार दी, साथ ही उन्होंने बताया कि जबरजस्ती अपने घरों में काम करने को कह रहे थे और नही करने पर जमीनी विवाद बनाकर नियोजित ढंग से आज हमला कर दिए।

फिलहाल सभी घायलों का सदर अस्पताल गोपालगंज में इलाज चल रहा है। वही दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: जमीरुल हक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button