कुशीनगर: चोरों के हौसले बुलंद प्रशासन मौन, अज्ञात चोरो द्वारा फिर एक मकान में हुई भीषण चोरी

कुशीनगर। टिपू सुल्तान: कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के टोला मिश्रौली में अज्ञात चोरो द्वारा एक मकान में भीषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आ रहाँ हैं। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र सीताराम चौराहे से लगभग कुछ ही दुरी पर मिश्रौली टोला निवासी रामबड़ाई वर्मा के घर बृहस्पतिवार को देर रात अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर नगद समेत लाखों रुपए की जेवर लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।

जिसकी जानकारी पीडित को रात में दो बजें हुई। सनद रहें की गृहस्वामी ने लिखित तहरीर मुकामी थाने में दिया, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस बल व जिले कि जाचं दस्ता टीम मौके पर पहुंच कर छान बीन में जुटी हुई हैं ।

वही मीडिया टीम को मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए सेफ जोन बना हुआँ हैं आए दिन थाना क्षेत्र में चोरी होने की सूचना मिल रहीं है तो वहीं पुलिस अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही हैं। जहाँ अपराधियों की हौशला बुलन्द है तो वहीं तुर्कपट्टी पुलिस चोरो को पकड़ने में नकाम साबित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button