आग लगी मे लगभग आधा दर्जन घर हुए नष्ट

पटना: प॰ चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के टेसरहिया- बथुवरिया पंचायत के बाजार बथुवरिया गांव में शनिवार की शाम अचानक लगी आग से लगभग आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये।

आग लगी मे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। आग लगी की घटना की पुष्टि बथुवरिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने की है।

उन्होंने बताया कि अचानक लगी आग से उक्त गांव के नथु साह, बाबुलाल साह, शिव साह, सुकई साह, रमेश यादव, विनोद साह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर जल कर राख हो गया तथा आग लगी मे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई।

उन्होंने बताया कि आग लगी की घटना की सुचना मिलते ही थाना से अग्नि शमन दास्ता टीम के साथ ही पुलिस पदाधिकारी भेज कर आग पर काबू पाया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में सहयोग किया गया। अन्यथा कईयों घर जल कर नष्ट हो जाते।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button