बदायूं: सरेराह बीच सड़क पर महिला पुलिस कर्मी को उसके ही पति का पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बदायूं। संदीप गुप्ता: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर सरेराह वर्दी की मर्यादा को एक महिला कांस्टेविल के पति ने तार तार कर दिया। पति ने वर्दीधारी अपनी पत्नी की लात घूसों से जम कर पिटाई लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

मामला बदायूं फर्रुखाबाद नेशनल हाइवे पर अलापुर थाना इलाके के इस्लामगंज व थाना सिविल लाइन के सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एक पति ने वर्दीधारी पत्नी की पिटाई कर दी। पति द्वारा वर्दीधारी पत्नी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है वर्दीधारी महिला सिपाही कोविड सेंटर पर ड्यूटी कर रही है। आज वह अपने पति के साथ लौट रही थी तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसके पति ने वर्दीधारी महिला सिपाही की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ। वीडियो में वर्दीधारी महिला सिपाही लोगो से बचाने की गुहार लगाती रही तो कभी अपने पति के पैर पकड़ती रही कि उसके साथ मारपीट न करे। मौके पर इक्क्ठी हुई भीड़ ने पूरे मामले को शांत कराया।

वहीं इस मामलें पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि एक महिला आरक्षी की उसके पति द्वारा पिटाई कर दी गई थी। महिला आरक्षी की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button