पटना: CM नितीश कुमार को पुष्पम प्रिया चौधरी ने दी चुनौती

पटना| शिवम सिंह राणा | बिहार विधानसभा चुनाव में चर्चा का केंद्र बनीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने की जानकारी पुष्पम प्रिया चौधरी ने फेसबुक के जरिए अपने समर्थकों को दी है।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक से पढ़ाई करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने इसी साल मार्च में बिहार के अखबारों में एक विज्ञापन देकर सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने ऐलान किया था कि वह 2020 में अपनी पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के साथ ही दोहराया कि वह अपनी पार्टी की तरफ से बिहार की मुख्यमंत्री की उम्मीदवार हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा जिले की रहने वाली है और पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं।

पुष्पम प्रिया ने विश्व प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री की है। पुष्पम प्रिया प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष हैं, उन्होंने प्लूरल्स पार्टी का प्लान बताते हुए कहा था कि वैश्विक शिक्षा और जमीनी अनुभव की साझेदारी हो ताकि बिहार में कृषि क्रांति, औद्योगिक क्रांति और नगरीय क्रांति की एक नयी कहानी लिखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button