वाराणसी से गायब लापता ड्राइवर का मिर्जापुर के पहाड़ियों में मिला शव

वाराणसी। उमेश सिंह: रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु गांव का निवासी लापता 30 वर्षीय ड्राइवर प्रवीण कुमार सिंह का मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत कुसियारा के झाड़ियों में सर कटी नंग अवस्था मे शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु गांव निवासी स्वर्गीय ऋषि नारायण सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह ने अपने घर से बगल के गांव घमहापुर के जितेंद्र सिंह के कार की ड्राइवरी करते थे।

23 सितंबर को बुधवार को सुबह 9 बजे अपने घर से घमहापुर जितेंद्र सिंह से उनकी कार लेकर चित्रकूट जाने के लिए निकले थे। घर न लौटने पर मृतक प्रवीण कुमार सिंह की पत्नी रानी देवी ने उनके मोबाइल पर फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।घर वालों ने 24 तारीख को रोहनिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा कर खोजबीन करने लगे। जिसके दौरान शुक्रवार को सुबह सुबह मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत कुसियारा के झाड़ियों में प्रवीण कुमार सिंह का गर्दन कटी नंग अवस्था में शव मिला।

घर वालों ने रोहनिया पुलिस को जानकारी देते हुए मिर्जापुर लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी। मृतक प्रवीण कुमार सिंह तीन भाइयों में से दूसरे नंबर के थे। इनको एक लड़की तथा एक लड़का है। घटना की सूचना पाकर पत्नी रानी देवी के साथ-साथ परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा और गांव में मातम फैल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button