गरीबों के लिए “लालू जी के आपन थाली 20 रुपया में रउआ सब भर पेट खाली” नामक होटल का हुआ उदघाटन

रोहतास | राहुल मिश्रा | रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड में दुर्गा मंदिर के पास काराकाट विधायक संजय यादव के द्वारा “लालू जी के आपन थाली 20 रुपया में रउआ सब भर पेट खाली” नामक होटल का उद्घाटन महाराष्ट्र के पुने से चलकर आये पुष्पा स्टील कंपनी के प्रोपराइटर प्रमोद दुग्गड़ व चर्चित फिल्म एक्टर अली खान ने किया। इस समारोह की अध्यक्षता स्वयं विधायक संजय यादव ने किया।विधायक ने बताया कि इस होटल का ब्रांच बिहार के सभी शहरों में खोलने की योजना है। प्रारंभ में शाहाबाद के आरा, सासाराम, डिहरी, बक्सर, कैमूर में खोला जायेगा। इसके बाद पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित सभी शहरों में यह होटल स्थापित होगा। समारोह को संबोधित करते हुए उद्घाटन कर्ता प्रमुख उद्योगपति प्रमोद दुग्गड़ ने बिक्रमगंज में अपना उद्योग लगाने की बातें लोगों से बतायी। उन्होंने विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक ने बिक्रमगंज के संबंध में जो जानकारी दी थी उससे कही अधिक प्यारा और शांति प्रिय लगा।यहां दो उद्योग लगाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button