जिलाधिकारी ने सुनी किसानों कि समस्या, दिया आवश्यक निर्देश

मोतिहारी: चीनी मील के पेराई सत्र के शुभारम्भ के लिए सुगौली पहुंचे जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से रामगढ़वा प्रखंड आधा दर्जन किसानों ने मिलकर अपनी समस्या रखी।

जिसमे बंधु बरवा के किसान विजय कुमार सिंह, कृति सिंह, अहिरवालिया के जीवन द्विवेदी और सुगौली के किसान नरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि पचासों वर्ष से उनका गांव सिसवनिया, फुलवरिया, धनगड़हा, अहिरवालिया और बन्धुबरवा गांव के करीब 600 किसानों का क्षेत्र सुगौली चीनी मील का क्षेत्र रहा है।

इस वर्ष इन गांवों को सुगौली चीनी क्षेत्र से अलग कर मझौलिया चीनी मील से जोड़ दिया गया है। इस पर डीएम ने कहा कि इस पर जांच करवा कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधार करवाकर फिर से इन गांवों को सुगौली चीनी मील से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कृषि निदेशक से मार्ग दर्शन लेते हुए अविलम्ब कार्रवाई कर मामले का समाधान कराया जाये।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button