राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने जताया अखिलेश का आभार, बोले-धन्यवाद

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने बुधवार को विधान भवन प्रांगण में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया।

धनराज नथवानी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक्स पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मुझे समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद करता हूं। सार्वजनिक जीवन के इस नए पड़ाव की ओर आज लखनऊ में माननीय अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में राज्यसभा के लिए मैंने अपना नामांकन दाखिल किया। आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर रात को तीन घंटे चली बैठक में धनराज नथवानी के नान पर सहमति बनी। अखिलेश यादव घर पर ही उनका नामांकन पत्र कम्प्लीट किया गया था।

धनराज नथवानी को राज्यसभा का टिकट

समाजवादी पार्टी ने धनराज नाथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर चौंकाने वाला फैसला किया है। धनराज, रिलायंस के प्रेसिडेंट और NDA के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। पिता NDA के सांसद और बेटे को सपा का टिकट। इस फैसले ने यूपी की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के तौर पर लंबे समय से पार्टी से जुड़े नेता प्रो. राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के ग्रुप प्रेसिडेंट व गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट धनराज परिमल नाथवानी के नामों का ऐलान किया। 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले, बुधवार सुबह पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में नाथवानी ने यादव के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस जैसे ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के समर्थन से पार्टी के पास दोनों सीटें जीतने के लिए विधानसभा में ज़रूरी संख्या बल है, हालांकि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या किसी कॉर्पोरेट व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर पार्टी के फोकस के साथ मेल खाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button