योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण.

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर करने के साथ कृषि और किसानों से जुड़े फैसलों के साथ स्टार्टअप क्रय योजना और भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

कैबिनेट से पास प्रस्ताव

  • उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन विनियम, 2026 के क्रियान्वयन।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति का निर्धारण।
  • उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026 के सम्बन्ध में।
  • Uttar Pradesh Artificial Intelligence Mission (UP-AIM) की स्थापना, क्रियान्वयन एवं संचालन के सम्बन्ध में।
  • प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में।
  • जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर संत रविदासनगर भदोही किये जाने के संबंध में।
  • जनपद मैनपुरी में शिकोहाबाद भोगाँव राज्य मार्ग संख्या-84 चार लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के निर्माण की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सम्बन्ध में।
  • “उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026” लागू किये जाने के सम्बन्ध में।

विकसित भारत-2047 का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है। सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button