पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट.. | BREAKING NEWS

चंडीगढ़ (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में गुरुवार को बारिश के साथ-साथ ओले पडऩे की संभावनाएं जताई है। इसके लिए ढ्ढरूष्ठ ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच सुबह से पंजाब के कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के कहना है कि यह सिलसिला 2 दिन तक जारी रहेगा। बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी।

इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पंजाब के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है।
इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button