
लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लखनऊ में इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिर गया।। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बारिश के दौरान जर्जर हिस्से के गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण इमारत के पुराने हिस्से पर दबाव बढ़ गया था।
सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के बाद बारिश के दौरान पुराने और जर्जर भवनों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
एडीएम सिटी पूर्वी महेंद्र का कहना है कि इमामबाड़े के गेट का बहुत छोटा सा मलबा गिरा है। उसे ठीक करा दिया गया। कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।





