क्या एक्सरसाइज से पहले कॉफी पीना होता है सही?

कॉफी पीना हर किसी को बहुत पसंद होता है. वर्कआउट करने वाले एक्सरसाइज करने के कम से कम 20 मिनट पहले कॉफी जरूर पीते हैं. ब्लैक कॉफी पीना बहुत फायदेमंद रहता है क्योंकि कॉफी पीने से ऊर्जा मिलती है और थकावट का एहसास भी नहीं होता है.

एक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जो वर्कआउट से पहले कैफीन का सेवन करते हैं वे रोजाना 15 फीसदी कैलोरी बर्न करते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज से पहले कॉफी पीने के क्या हैं फायदे.

– कॉफी में मौजूद कैफीन चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है.

– एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द को बहुत हद तक कम कर देता है.

– कॉफी को एक तरह से मांसपेशियों का चालक माना जाता है.

– ऐसा करने से शरीर में खून का संचार भी बेहतर होता है.

– कॉफी पीने से ऊर्जा मिलती है और थकावट का एहसास भी नहीं होता है.

– कॉफी दिमागी रूप से दुरुस्त रखती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button