UP MLC Election 2026: भाजपा ने 6 प्रत्याशी किए घोषित, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी को मौका

 UP BJP MLC Candidate List, UP MLC Election 2026 भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, इलाहाबाद झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को मौका दिया गया है।

 उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026

क्र.स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नाम निर्वाचन क्षेत्र का नामउम्मीदवार का नाम
1.वाराणसी स्नातक केदार नाथ सिंह 
2.मेरठ स्नातक दिनेश गोयल
3.इलाहाबाद-झांसी स्नातकअशोक कुमार राठौर 
4.वाराणसी शिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा
5.आगरा शिक्षकइंजीनियर हरि किशोर तिवारी 
6.गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी 

बीजेपी की तैयारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

पार्टी ने इसके लिए सामान्य चुनाव की तर्ज ही मतदान प्रबंधन की रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शिक्षक-स्नातक चुनाव में भी पन्ना प्रमुख व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठकें और विधान सभा स्तर पर शिक्षक-स्नातक सम्मेलन तत्काल शुरू करने के लिए भी कहा गया है।

कब हैं चुनाव

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। विधान परिषद के अंतर्गत खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर फिर ध्रुव त्रिपाठी पर भाजपा का भरोसा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर भरोसा जताया है। लगातार तीन बार इस सीट से निर्वाचित रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी अब भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। लंबे समय से उनके भाजपा से समर्थन हासिल करने की चर्चा चल रही थी। हाल के दिनों में भाजपा के भीतर भी उनके नाम को लेकर मंथन चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button