यूपी: उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए सभी सीटों के उम्मीदवार, यहां देखें, सीटें व घोषित उम्मीदवार

लखनऊ। विष्वेश तिवारी: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यूपी उप चुनावो के लिए भाजपा ने ज8न प्रत्याशियों की सूची जारी की है, बुलंदशहर से सुंदरपाल तेवतिया को प्रत्याशी बनय गया है।

वहीं टूंडला से नीलम दिवाकर को, घाटमपुर से स्वप्निल वरुण, बांगरमऊ से शशि शेखर सिंह, नौगांव से संगीता चौहान, मल्हानी से पाणिनि सिंह और देवरिया सीट पर अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस उपचुनाव को 2022 विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने आज छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button