मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-05 को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर एवं महिला थाना व थाना अजैगन की मिशन शक्ति टीम के द्वारा थाना अजगैन के ग्राम चमरौली में एक भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 800 महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें ग्राम प्रधान, आशा बहुएं, ग्राम सेविकाएं और जूनियर हाई स्कूल की छात्राएं भी शामिल थीं।चौपाल में महिलाओं से शक्ति दीदी द्वारा उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें जागरूक किया गया। महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें नारी सुरक्षा और नारी सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें यूपी 112, 1090, 1076, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और 108 शामिल हैं।कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम महिला थाना जनपद उन्नाव के इस प्रयास से ग्राम की महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा सिंह, म0आ0 प्रियंका शर्मा, म0आ0 श्रूती मिश्रा, म0आ0 गुड़िया, म0आ0 मोना त्रिपाठी व म0आ0 लक्ष्मी सिंह द्वारा हेल्पलाइन नंबरों की संपूर्ण जानकारी प्रदान दी गई। इसके अलावा, मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।इस चौपाल में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस टीम के इस प्रयास से महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button