लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार

कैमूर: कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबिया गांव से एक लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से चोरी के ट्रैक्टर की बैटरी बरामद हुई है।

यह लोग खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर लेते हैं, मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। जहां गुप्त सूचना मिलने पर ट्रैक्टर की बैटरी खोलते हुए रंगे हाथ इन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने की सूचना मिली थी। जहां गुप्त सूचना पर ट्रैक्टर की बैटरी खोलते हुए तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर एक और ट्रैक्टर के बैटरी की बरामदगी हुई है। इनके पास से लोडेड एक देसी कट्टा बरामद हुआ है जो किसी की हत्या करने के नियत से लिए हुए थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट: अजीत कुमार गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button