
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर इसे फोरलेन बनाया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क के साथ कई बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। हर साल अलग-अलग धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होते हैं। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बीच परिक्रमा मार्ग का चैड़ीकरण यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की कुल लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। इसमें कुछ हिस्सा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी शामिल है। मौजूदा परियोजना के तहत करीब 31 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग को सिर्फ चैड़ा ही नहीं किया जा रहा, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। मार्ग पर शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने की जगह और प्रकाश व्यवस्था तैयार की जा रही है। मोदहा के पास फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।

इससे इस हिस्से में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिली है। अब दीपोत्सव और दीपावली से पहले परियोजना के बाकी हिस्सों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना के तहत मार्ग के डिवाइडर पर पीले रंग की रेलिंग लगाई जा रही है। जगह-जगह पौधारोपण के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा रात के समय पूरे मार्ग को रोशन करने के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। अचारी सगरा के पास भी प्रकाश व्यवस्था शुरू हो चुकी है। इससे परिक्रमा मार्ग दिन के साथ रात में भी बदला हुआ नजर आने लगा है। स्वच्छता और बैठने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप देने का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग खंड-3 की ओर से परियोजना के अंतिम चरण का काम कराया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, प्रकाश और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्ड मेडल
जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …
मुख्यमंत्री योगी “खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गांधी जयंती पर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी का मंत्र है। इसे अपनाकर …
पायलट स्मित मच्छार ने PM मोदी को बताया “हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा” उसी से मिली हिम्मत.>!
नयी दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उस खौफनाक घटना का अनुभव साझा किया, जब उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति के बावजूद मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार करीब 170 यात्रियों …
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल, आतिशी-सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट सेवा पर रोक
नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, आतिशी, विधायक संजीव झा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता …
SIR के खिलाफ जंतर मंतर पर आप के प्रदर्शन को लेकर 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
नयी दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर …
मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गेट नंबर 6 पर भारी सुरक्षाय जुटने लगे समर्थक
मुंबई । गांधी जयंती के मौके पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा घेरे में है। सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन शाम 4 बजे गेट …
UCC कानून करने वाला गुजरात बना दूसरा राज्य,राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी
नयी दिल्ली । गुजरात में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के यूसीसी कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य सरकार की ओर से नियमों और आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इसे लागू किया …
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का बदलेगा स्वरूप, 1140 करोड़ से फोरलेन बन रहा आस्था का पथ
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर …
मॉनसून की विदाई शुरू, फिर भी 7 दिन बारिश से राहत नहीं, यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट
नयी दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। …
अशांत दुनिया में भारत की जिम्मेदारी अहम, भागवत ने धर्म और राष्ट्र को बताया जुड़ा हुआ
मुंबई । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं हैं तथा दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में देश की विशाल ज्ञान-परंपरा की भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने अखिल भारतीय विहार सेवा समूह के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए …




