नई दिल्ली: कमलनाथ के विवादित बयान पर बोले राहुल- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं

नई दिल्ली। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर असहमति जताई। राहुल ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कहने पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं, उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए कोई कोशिश नहीं की। बिना तैयारी लॉकडाउन लगाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हुई। अधिकतर लोगों को अपने घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोरोना महामारी के कारण दुनिया सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यह बुरा समय है और हमने केंद्र से अपील की थी कि गरीबों की मदद की जाए।

वहीँ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा की यह राहुल गांधी की व्यक्तिगत राय है। मैंने पहले ही उस संदर्भ को स्पष्ट कर दिया है जिसमें मैंने वह बयान दिया था। जब मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था तो मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए? अगर किसी को अपमान महसूस हुआ, तो मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button