
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर इसे फोरलेन बनाया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क के साथ कई बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। हर साल अलग-अलग धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होते हैं। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बीच परिक्रमा मार्ग का चैड़ीकरण यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की कुल लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। इसमें कुछ हिस्सा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी शामिल है। मौजूदा परियोजना के तहत करीब 31 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग को सिर्फ चैड़ा ही नहीं किया जा रहा, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। मार्ग पर शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने की जगह और प्रकाश व्यवस्था तैयार की जा रही है। मोदहा के पास फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।

इससे इस हिस्से में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिली है। अब दीपोत्सव और दीपावली से पहले परियोजना के बाकी हिस्सों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना के तहत मार्ग के डिवाइडर पर पीले रंग की रेलिंग लगाई जा रही है। जगह-जगह पौधारोपण के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा रात के समय पूरे मार्ग को रोशन करने के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। अचारी सगरा के पास भी प्रकाश व्यवस्था शुरू हो चुकी है। इससे परिक्रमा मार्ग दिन के साथ रात में भी बदला हुआ नजर आने लगा है। स्वच्छता और बैठने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप देने का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग खंड-3 की ओर से परियोजना के अंतिम चरण का काम कराया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, प्रकाश और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सख्ती: यूपी में अब हर महीने स्कूलों में शौचालय और एमएचएम सुविधाओं की होगी जांच
प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई और छात्राओं की माहवारी स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं की अब औचक जांच होगी। प्रदेशभर के 75 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), शिक्षकों की टीमें बनाकर हर महीने 100-100 विद्यालयों का निरीक्षण कराएंगे। निरीक्षण में कमियां मिलने पर सुधार कराया जाएगा। इसकी …
EPFO का नया नियम: अब पीएफ से निकाल सकेंगे 90 प्रतिशत पैसा, रिटायरमेंट वालों को भी मिली गुड न्यूज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इपीएफओ ने अपने सदस्यों को भविष्य निधि खाते से समय-समय पर रकम निकालने की ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (एसडब्लूपी) को मंजूरी दे दी है। इस नए प्लान के तहत इपीएफ खाताधारकों को अपने रिटायरमेंट बचत को एकमुश्त निकालने की बजाय जरूरत के हिसाब से किश्तों में निकालने का विकल्प मिलेगा। PF अकाउंट …
‘आजम की जमानत उनकी बेगुनाही का प्रमाण नहीं’, सपा नेता की बेल पर बरसे डिप्टी CM केशव मौर्य
समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां की जेल से रिहाई के बाद उनके स्वागत को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जमानत का अर्थ बेगुनाही नहीं होता। न्यायालय के फैसले का सम्मान है, लेकिन इससे आरोप समाप्त नहीं हो गए। मौर्य ने इंटरनेट मीडिया पर लिखी …
‘चुनौती देने वालों को आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं’, CM योगी का अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अयोध्याधाम को लेकर बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर हमला हुए। सीएम योगी ने कहा …
उत्तर प्रदेश चुनाव: पीएम मोदी की अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, केंद्र में भाजपा सरकार के 12 साल और उत्तरप्रदेश में 10 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। बुधवार की देर …
अस्पतालों की संख्या के साथ इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार, शुरू होगी ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’
योगी सरकार आयुष्मान योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भर में ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के दायरे में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाले अधिक से अधिक अस्पतालों को जोड़ना और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित …
‘भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं’, टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार
नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी बात सामने रखी और भारतीय उद्योग जगत को उनकी कमियों के बारे में अवगत कराया, उसे सरकार और कारपोरेट के बीच संवाद के नये मापदंड के तौर …
चीन में तीन महाशक्तियों का महामंथन: ट्रंप, चिनफिंग और पुतिन के बीच 4 मुद्दों पर बनी सहमति
चीन के शेन्जेन में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद रूस, चीन और अमेरिका ने घोषणापत्र अपनाया गया। 19 नवंबर को शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंगऔर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद ‘शांति की दिशा में रूस-चीन-अमेरिका राष्ट्राध्यक्षों का घोषणापत्र’ जारी किया गया। इसमें …
अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट को ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति देने वाली कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा …
हरिद्वार कुंभ 2027: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट संगम; मकर संक्रांति से शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा महापर्व.
देवभूमि उत्तराखंड में आस्था, आध्यात्म, रोमांच और पर्यटन के समन्वय के साथ आगामी ‘हरिद्वार कुंभ 2027’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर की पैड़ी से गूंजते ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष, संतों की वाणी और मां गंगा की पवित्र धारा के बीच आयोजित होने वाला यह महापर्व भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का …




