तालाब पर युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

रोहतास: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब पर बाइक सवार युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संदर्भ में मृतक के भाई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले मेरे चाचा को फोन पर धमकी दी जा रही थी। जिसमें आरोपियों के द्वारा लगातार फ़ोन पर केश उठाने की बातें कही जा रही थी। जिसको ले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लिहाजा मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कुछ करवाई नहीं की। वहीं आज सुबह में किसी ने सूचना दी कि आपका भाई का एक्सीडेंट हो गया है ।लेकिन बॉडी को देखने के बाद लग रहा है कि एक्सीडेंट नही बल्कि हत्या की गई है।

घटना को लेकर परिजनों ने शव को रखकर पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसी तरह पुलिस पहुँच कर परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमास्टरम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भेज दिया।

हालांकि इस घटना को लेकर जब पुलिस से बात की गयी तो पुलिस ने कुछ कहने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस मामले को लेकर जाँच में जुटी हुई है। बहरहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। मृतक की पहचान सासाराम के अमरा तालाब के शंकर गुप्ता के रूप में की गई।

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button