बेंगलुरु हिंसा में 110 सहित SDPI नेता मुजम्मिल पाशा गिरफ्तार, 3 लोग मरे

बेंगलुरु। विश्वेश तिवारी: बेंगलुरु में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कल रात हिंसा भड़क गई। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को देखते हुए इलाके में CRPF और CISF की कुछ कंपनियों को भी तौनात किया गया है। पुलिस ने अब मामले की गंभीरता के मद्देनजर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें की सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहले विधायक के घर को निशाना बनाया। फिर पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। जिस हमले में एडिश्नल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिस वालों को चोटें आई। वहीँ 3 उपद्रवियों की मौत भी हो गई। इस मामले में पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा बताया जा रहा है। इस संगठन का नाम हिंसा को भड़काने में पहले भी आ चूका है।

वहीँ बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसक झड़प हुईं। इस दौरान एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित लगभग 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान तीन लोग मारे गए हैं। कमल पंत ने बताया कि हजारों लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान हिंसा पर उतारू भीड़ ने 200-250 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button