चित्रकूट: 3 दिन से लापता किशोरी का शव मिला कुएँ में, क्षेत्र में मचा हड़कंप

चित्रकूट। संजय साहू: चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के खंडेउरा गांव में 3 दिन से लापता किशोरी का कुआं में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि लड़की के चाचा ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी बेटी फूलन घर से कुछ काम के लिए निकली हुई थी तभी वह लापता हो गई और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं भी उसका कुछ पता नहीं नहीं चला, जिससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने लापता किशोरी को ढूंढना शुरू कर दिया।

तभी आज ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के पास एक कुआं में किसी लड़की का शव तैर रहा है तभी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों की मदत से उसका शव निकलवाया जिसकी शिनाख्त लापता फूलन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही थी, पता नही कैसे उसका शव कुआँ में पहुँच गया है।

वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगा आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button