PM मोदी ने बताई अपनी ताकत, बोले- लोगों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ऊर्जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी लोगों के इसी आशीर्वाद के सहारे आगे बढ़ी है। पीएम मोदी ने यह बात गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद के दौरान कही। कार्यक्रम में यात्रा से जुड़े प्रतिभागी मध्य प्रदेश के देवास में मौजूद थे। यह संवाद ऐसे समय हुआ है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार राजनीतिक सवाल उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने 23 सितंबर को कहा था कि ैप्त् समेत उसके फैसले पूर्ण आयोग के सर्वसम्मत निर्णय हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भाव से किए गए कामों को लोग लंबे समय तक याद रखते हैं और सेवा करने वालों को जनता का आशीर्वाद मिलता है।

उन्होंने कहा कि उनके लिए भी लोगों का आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत रहा है। मोदी ने ‘सेवा यात्रियों’ से लोगों की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ता कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, राजनीति और शासन का मूल भाव सेवा से जुड़ा रहना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात से दिल्ली तक सेवा उनकी शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है। उन्होंने ‘नागरिक देवो भव’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब शासन के केंद्र में सेवा होती है, तो नीतियों के केंद्र में नागरिक होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद या सत्ता का स्तर चाहे जितना ऊंचा हो, सेवा के रास्ते से विचलित नहीं होना चाहिए। ‘सेवा संकल्प’ से जुड़े कार्यक्रमों में भी सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह और शासन व्यवस्था अपनी जगह, लेकिन उनका लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका होगी। मोदी के मुताबिक, युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी दिया। सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जुड़ा है। विभिन्न राज्यों में इसके तहत सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाने की जानकारी भी आधिकारिक स्तर पर दी गई है। प्रधानमंत्री के ताजा संबोधन में चुनावी राजनीति के बीच सेवा, जनभागीदारी और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया। वहीं, चुनाव आयोग को लेकर राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप अलग से जारी हैं।

CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”

विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …

0 comments

जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

विजय कुमार निगम भोपाल:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।              …

0 comments

CM योगी “बुलडोजर अब U.P. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

0 comments

अरविंद केजरीवाल व बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी

मोहाली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक …

0 comments

CM योगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों के साथ भगवान कृष्ण का भी अपमान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में …

0 comments

दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!

नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी …

0 comments

गाजियाबाद जेल में आजम खां से मिले शिवपाल यादव, बोले, 2027 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे जाली से मुलाकात की व्यवस्था

गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने …

0 comments

1984 सिख विरोधी दंगों पर सोनिया गांधी ने पर लिखा, सेना देरी से बुलाई, एचएस फूलका ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और …

0 comments

UP चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की घोषणा हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। गठबंधन की ओर से प्रदेश की …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button