उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का किया गया भौतिक सत्यापन एवं समीक्षा

बेतिया: उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा योगापट्टी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बहुअरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन की गयी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, योगापट्टी  एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, योगापट्टी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत राज बहुअरवा में कुल 68 परिवार अस्थायी रूप से पलायन प्रतिवेदित किया गया था। भौतिक जाँच के क्रम में वर्तमान में 20 लाभुक उपलब्ध पाए गए। उप विकास आयुक्त द्वारा इन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने तथा वैसे लाभुक जो स्थायी रूप से पलायित हो चुके है, उनका नाम प्रतीक्षा सूची से हटाने की कार्रवाई करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

इस पंचायत अंतर्गत कुल 122 भूमिहीन लाभुक प्रतिवेदित है। सभी लाभुको के साथ पंचायत भवन बहुअरवा में बैठक करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए इस योजना से लाभान्वित करने हेतु, विस्तृत कार्य योजना बनाने हेतु, प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही दिनांक 07.12.2020 तक लाभुकवार वर्तमान में  निवास कर रहें भूमि से संबंधित विवरणी अंचल निरीक्षक को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

किस्त विमुक्ति के उपरान्त भी आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कर रहें लाभुको को 10 दिनों के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। यदि उनके द्वारा यह नहीं किया जाता है तो उनसे राशि की वसूली से संबंधित कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। कुछ लाभुको द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत मजदूरी प्राप्त नहीं होने की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसका त्वरित निष्पादन करने का निदेश कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button