बहराइच के रमपुरवा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 4 लोगो की मौत


बहराइच। राजेश सिंह चौहान: हरिद्वार से सिद्धार्थनगर के तेतरा बाजार जा रही मारुति ईको गाड़ी यूपी 55 एबी 4154 जिसमें कुल 10 व्यक्ति सवार थे, थाना हरदी के चौकी रामपुरवा क्षेत्र में गूलर के पेड़ से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त/क्षतिग्रस्त हो गई।

बता दें की उसमें सवार चार व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, तथा शेष छह व्यक्तियों मे से 2 (अंकित एवं सच्चिदानंद पाठक) को गंभीर रूप से घायल होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। शेष चार व्यक्तियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम निम्नवत हैं:-

1- नीता देवी उम्र 42 वर्ष
2- निशा उम्र 7 वर्ष
3- मिश्रावती उम्र 44 वर्ष
4- रीता देवी उम्र 40 वर्ष

घायल व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है :-

1- विकास उम्र 32 वर्ष
2- अंकित उम्र 17 वर्ष
3- संगीता उम्र 23 वर्ष
4- विशाल उम्र 15 वर्ष
5- सच्चिदानंद पाठक एवं
6- दिलीप कुमार उम्र 24 वर्ष

वहीँ इस घटना की जानकारी तेतरा बाजार, सिद्धार्थनगर स्थित परिजनों को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुँची और पुलिस द्वारा बचाव कार्य पूर्ण किया जा चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *