ओवैसी “दलित का बेटा CM,अब्दुल का बेटा डिप्टी CM, CM योगी और अखिलेश पर हमला”

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब मौकापरस्ती की राजनीति का समय खत्म होने वाला है। रैली स्थल पर लगे पोस्टर और होर्डिंग ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया। इनमें लिखा था, दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा। इस नारे के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने दलित और मुस्लिम समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर लाने का संदेश दिया। मोर्चे में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और ओवैसी की एआईएमआईएम शामिल हैं। दोनों दलों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैदान में उमड़ी भीड़ प्रदेश की राजनीति को नया संदेश दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की मौकापरस्ती की राजनीति का दौर समाप्त होने वाला है। ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मोर्चा पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में आजाद का नाम दोहराते हुए समर्थकों से इस लक्ष्य के लिए एकजुट होने की अपील की। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोर्चा ऐसा प्रदेश बनाना चाहता है जहां बुलडोजर और गुंडागर्दी के बजाय संविधान और इंसाफ का राज हो। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान ने देश को भाईचारे, समानता और न्याय का रास्ता दिखाया। रैली में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी दलित-मुस्लिम एकता की बात रखी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा कायम रहना चाहिए। उनके मुताबिक, बाबा साहेब का संविधान वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समुदाय मिलकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। इस रैली के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने 2027 के चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरण का संदेश देने की कोशिश की है।

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार का निर्णायक अभियान, 27 नवंबर को विद्यालयों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य को लेकर सामाजिक बदलाव की मुहिम को नई धार दे रही है। बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध अब विद्यालयों को जनजागरण का सशक्त केंद्र बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश के …

0 comments

योगी सरकार की OTS योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को लंबित देयकों में राहत देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 762 नगरीय …

0 comments

संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …

0 comments

CM योगी: भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …

0 comments

ओवैसी “दलित का बेटा CM,अब्दुल का बेटा डिप्टी CM, CM योगी और अखिलेश पर हमला”

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …

0 comments

केजरीवाल बोले, AAP ने राजनीति बदल दी, मान सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कीं

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि उनकी पार्टी ने देश की राजनीति बदल दी है। पंजाब के मोगा जिले के गांव नत्थुवाला में आयोजित खुशहाल पंजाब रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू “आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत, एकता और साहस हमारी ताकत”

नयी दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षाकर्मियों और आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने वाले सभी लोगों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना …

0 comments

IRCTC होटल घोटाला, दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार

नयी दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। …

0 comments

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, “ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस”

नयी दिल्ली संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि …

0 comments

बाबा साहब ने संविधान के रूप में दिया सबसे बड़ा उपहार, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य: अभिजीत दिपके

नागपुर संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि यह देश की आत्मा है और इसी की बदौलत भारत मजबूती से खड़ा है। सीजेपी …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button